ISRO YUVIKA 2023 इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम के लिए नोटिफिकेशन जारी

भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो द्वारा यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम (युविका) 2023 की घोषणा की गई है।

इसरो द्वारा 15 से 26 मई 2023 तक आयोजित होने वाले युविका 2023 में युवा छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उभरती प्रवृत्तियों से परिचित कराया जाएगा।

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों का बुनियादी ज्ञान शामिल किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के लिए निर्धारित प्रक्रिया से चयनित विद्यार्थियों के लिए इसरो के 7 केंद्रों पर प्रशिक्षण, अध्ययन सामग्री, भोजन एवं आवास, यात्रा भत्ता आदि की व्यवस्था की जाएगी।

इसरो द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इच्छुक माता-पिता अपने बच्चे को युविका 2023 में आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर ऑनलाइन मोड में पंजीकृत कर सकेंगे।

आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होनी है और अंतिम तिथि 3 अप्रैल निर्धारित की गई है।

आवेदन करने वाले छात्रों में शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों की पहली सूची 10 अप्रैल को और दूसरी सूची (यदि सीटें शेष हैं) 20 अप्रैल को जारी की जाएंगी।

चयनित छात्रों को आवंटित स्पेस सेंटर पर 14 मई तक रिपोर्ट करना होगा।

कार्यक्रम पूरा होने के बाद छात्रों को 27 मई को वापस भेज दिया जाएगा।