UP Anganwadi Recruitment 2023 उत्तर प्रदेश में 53 हजार आंगनबाड़ी वर्कर की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया शुरू 

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित आंगनबाडी केन्द्रों पर 53 हजार आंगनबाडी, मिनी आंगनबाडी एवं सहायिकाओं की भर्ती की जानी है

यह भर्ती नई चयन प्रक्रिया के जरिए की जाएगी।

यूपी सरकार के बाल विकास सेवा एवं पोषण विभाग द्वारा नई चयन प्रक्रिया के संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले भी 5 सितंबर 2022 को मिशन रोजगार के ट्विटर हैंडल से जानकारी साझा की गई थी कि आंगनबाड़ी केंद्रों में 52 हजार रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी.

पूर्व में मिली जानकारी के अनुसार दो माह के अंदर करीब 52 हजार आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की भर्ती शुरू की जानी थी.

साथ ही प्रदेश के आंगनबाडी केन्द्रों में स्वीकृत 1.89 लाख पदों में से 52 हजार रिक्तियों की जानकारी दी गयी.

जो अधिकतम आयु सीमा (60 वर्ष) या मृत्यु या अन्य कारणों से रिक्त हैं।

यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास की गई है।

आयु सीमा 35 वर्ष हो सकती है।