PM Kisan Yojana: हाल ही में केंद्र सरकार ने PM Kisan Yojana के तहत देश के किसानों के खाते में 11वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया है। सरकार ने करीब 10 करोड किसानों के अकाउंट में 11वीं किस्त का पैसा भेजा है। सरकार ने इस बार लगभग 21 हजार करोड़ रुपए खर्च किए। हालांकि पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 12.5 करोड़ किसान पंजीकृत है। इसके अनुसार देखा जाए तो 2.5 करोड़ किसानों के अकाउंट में पैसा नहीं गया है।

वहीं अब ऐसे सभी किसानों पर शिकंजा कसा जा रहा है जो पात्र हैं और फिर भी पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं। सरकार अब ऐसे किसानों से वसूली का काम करने जा रही है, जिनके ऊपर बड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।
PM Kisan Yojana से जुड़े ऐसे किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं जो अपात्र होने के बाद ही पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं। अब उन्हें पीएम किसान योजना का पैसा लौटाना होगा। खबर के अनुसार उन किसानों की पहचान की जा रही है जो अपात्र होने के बाद भी पीएम किसान योजना का फायदा उठा रहे हैं। ऐसी सभी किसानों से PM Kisan Yojana का पैसा वापस लिया जाएगा और जरूरत पड़ी तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
खाते में नहीं आई 11वीं किस्त तो करें यह क्या
यदि आप पात्र किसान हैं और आपके खाते में PM Kisan Yojana की 11वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, हो सकता है कि रजिस्ट्रेशन करते समय आप से फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई हो, इन गलतियों को आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सुधार सकते हैं। जैसे ही आप सभी गलतियां सुधार लेते हैं आपके खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
केंद्र सरकार द्वारा PM Kisan Yojana के तहत प्रतिवर्ष ₹2000 की तीन किस्तों में ₹6000 की आर्थिक सहायता देश के किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच और दूसरी किस्त नवंबर से अगस्त के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच खाते में ट्रांसफर की जाती है। अभी तक पीएम किसान योजना के तहत 11 किस्तों का पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा चुका है और अब किसान 12वीं किसका इंतजार कर रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें |
---|
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजना सूचि |
ई-श्रम कार्ड सेल्फ रजिस्ट्रेशन फार्म |
कैसे कराएं ई-केवाईसी?
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां आपको फार्मर कॉर्नर दिखाई देगा, जिसमें आप ई-केवाईसी के बटन पर क्लिक करें।
- अब एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपसे आपका आधार कार्ड संख्या दर्ज करने को कहा जाएगा।
- अपनी आधार संख्या दर्ज करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- ओटीपी बॉक्स में होती भी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप अपने अकाउंट की ई-केवाईसी कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें लिस्ट
- सबसे पहले आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद आप “formers corner” पर क्लिक करें।
- ऐसा करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी।
- यहां पर आपको “Beneficiary Status” ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
- अब आपके सामने फॉर्म खुलेगा, इसमें राज्य, जिला, ब्लाक और गांव का नाम चुने।
- इसके बाद “get report“के बटन पर क्लिक करें।
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर
पीएम किसान योजना टोल फ्री नंबर | 011-24300606 |
PM Kisan Yojana Update Number | 155261 |
पीएम किसान योजना ईमेल आईडी | pmkisan-ict@gov.in |
पीएम किसान योजना के महत्वपूर्ण लिंक्स
प्रधानमंत्री किसान योजना का स्टेटस देखने के लिए | यहाँ क्लिक करें |
प्रधानमंत्री किसान योजना की जानकारी देखने के लिए | यहाँ क्लिक करें |
प्रधानमंत्री किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |